ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतपूरनपुर में स्वप्नांजलि सपनों की ओर पुस्तक का विमोचन

पूरनपुर में स्वप्नांजलि सपनों की ओर पुस्तक का विमोचन

नगर के मोहन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में पूरनपुर की साहित्यकार एवं समाज सेविका संगीता सिंघल की लिखित पुस्तक स्वप्नांजलि सपनों की ओर का समारोहपूर्वक विमोचन हुआ। पूर्व मंत्री डा. विनोद तिवारी ने लेखिका...

पूरनपुर में स्वप्नांजलि सपनों की ओर पुस्तक का विमोचन
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSat, 17 Aug 2019 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर के मोहन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में पूरनपुर की साहित्यकार एवं समाज सेविका संगीता सिंघल की लिखित पुस्तक स्वप्नांजलि सपनों की ओर का समारोहपूर्वक विमोचन हुआ। पूर्व मंत्री डा. विनोद तिवारी ने लेखिका की सराहना की।

लेखिका ने सामाजिक सरोकार के साथ परिवार को एक सूत्र में पिरोने का पुस्तक में उल्लेख कर समाज को अच्छा संदेश देने का काम किया है। संगीता भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष भी हैं। उनकी पुस्तक की सभी ने सराहना की। संस्कार भारती के अखिल भारतीय साहित्य प्रमुख आचार्य दवेंद्र देव ने भी इस पुस्तक को सराहा। उन्होंने बताया फरवरी माह में पूरनपुर में संस्कार भारती की राष्ट्रीय सामान्य सभा की बैठक होगी। तब तक इस क्षेत्र में संगठन की अधिक से अधिक इकाइयां गठित करने की बात कही। कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान, समाजसेवी अशोक खंडेलवाल, लक्ष्य कालेज के चैयरमेन रवि गुप्ता सहित कई लोगों ने विचार रखे। संचालन रामसनेही वर्मा ने किया। इस अवसर पर अमिता शुक्ला, उमा शर्मा, रेनू खुराना, प्रवेश महाजन, देव शर्मा, अमिताभ मिश्रा, सतीश मिश्रा, निरंकार पांडेय, अनिल सिंघल, त्रिभुवन शर्मा, मनोज गुप्ता, अम्बर मिश्रा, मनोज यादव, वेद तिवारी, दीपक बंसल, अजय सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें