Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsBody of Missing Youth Found Hanging from Tree in Bilanda
दस दिन से लापता युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली

दस दिन से लापता युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली

संक्षेप:

Pilibhit News - बिलसंडा में 22 वर्षीय सूरज का शव 10 दिन गायब रहने के बाद पेड़ पर लटका मिला। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूरज 22 नवंबर को खेत पर गया था और उसके बाद से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dec 03, 2025 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

बिलसंडा। दस दिन से गायब युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजन युवक के गायब होने के बाद से ही उसकी तलाश कर रहे थे। घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव पसगवां के मजरा रायपुर उर्फ फैजल निवासी सूरज (22) करीव दस से लापता था। मंगलवार को शव गांव के बाहर पसगवां जंगल के कंपार्टमेंट दो के जगतपुर नाला के समीप पेड़ पर गमछे से फांसी के फंदे से लटका मिला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता नेतराम ने बताया कि उनका बेटा 22 नबम्बर को खेत पर गया हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोपहर में बापस घर आया और दरवाजे से ही लौट गया। उसके बाद देर शाम तक घर न आने पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नही लग सका। अगले दिन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार की दोपहर नहर की सफाई का कार्य किया जा रहा था। मजदूरों को बदवू आने पर जांच की तो एक पेड़ पर शव लटका मिला। सूचना पर बिलसंडा पुलिस पहुँची और शव की शिनाख्त शुरू की। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुँचकर साक्ष्य एकत्र किए। कार्यवाहक राजेश यादव ने बताया कि किसी प्रकार का आरोप परिजनों ने नही लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।