Pilibhit News: गौहनिया में खाई में मिली युवक की लाश, हत्या का आरोप
Pilibhit News: गौहनिया गांव में गुरुवार रात युवक का शव सड़क किनारे खाई में मिला। मृतक के भाई ने भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में चोटों के निशान नहीं मिले हैं। आरोपी फरार है।

Pilibhit News: बिलसंडा। गौहनिया गांव में गुरुवार रात युवक का शव सड़क किनारे खाई में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के भाई ने भतीजे पर हत्या का आरोप लगाये हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की शिनाख्त सर्वेश सिंह निवासी गौहनिया के रूप में हुई है। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को चोटों के कोई निशान नहीं मिले हैं। थाना क्षेत्र का गांव गौहनिया हाईवे पर स्थित है। गुरुवार शाम को राहगीरों ने खाई में एक युवक का शव पड़ा देखा। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना पर एसओ जगदीप मलिक फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकला गया। कुछ देर बाद ही युवक की शिनाख्त हो गई। सूचना पर जिले से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। साक्ष्य एकत्र किए。
शराब पीकर झगड़े का आरोप
मृतक के भाई ने इस मामले आरोप लगाया कि सर्वेश शराब के नशे के गालीगलौज कर रहा था। इसीबीच भतीजे से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर भतीजे ने लकड़ी की फ़ंटी से सर्वेश के सीने पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
सबसे छोटा था सर्वेश, परिजन बेहाल
मृतक सर्वेश छह भाईयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े भाई गंगा सिंह अब शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में रहते हैं। दूसरे नम्बर का भाई छोटे सिंह और वर्मा सिंह गौहनिया में रहते हैं। तीसरे और चौथे नम्बर के भाई की मौत हो चुकी है।
शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान तो कोई चोट प्रतीत नही हुई।
-जगदीप मलिक एसओ

