Pilibhit News: गांवों में चौपाल लगाकर ब्लाक प्रशासक ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं
Pilibhit News: विकासखंड मरौरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांधीनगर कॉलोनी में ब्लाक प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा ने महिलाओं से संवाद किया, समस्याएँ सुनकर समाधान किया। उन्होंने कहा कि महिलाएँ केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं निभाती, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने महिलाओं को लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Pilibhit News: पीलीभीत। विकासखंड मरौरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांधीनगर कॉलोनी, अशोकनगर कॉलोनी, पांडेय कॉलोनी में ब्लाक प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा ने भ्रमण कर महिलाओं से संवाद कर समस्याएं सुनी। उन्होंने महिला चौपाल में उनका कुशलक्षेम जाना और समस्याओं का निस्तारण किया। महिला चौपाल में ब्लाक प्रशासक ने कहा कि महिला सिर्फ परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाली नहीं है। बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण की मजबूत आधार शिला है। आज हमारी बेटियां शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, व्यवसायिक, खेल समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से नई पहचान बना रही है। इसलिए जरूरत सिर्फ महिला की प्रशंसा करने की नहीं है। बल्कि उसकी मेहनत, संघर्ष, प्रतिभा और निर्णय लेने की क्षमता को वास्तविक सम्मान देने की है।
ब्लाक प्रशासक ने महिलाओं को लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कल्पना नाथ, निरंजन डाली, रेखा सना, कंचन विश्वास, सरिता मंडल, सुशीला साना, नमिता मंडल, नयनतारा व्यापारी, गंगा बैरागी आदि उपस्थित रही।

