Pilibhit News: मरौरी की ब्लॉक प्रशासक सभ्यता ने बारिश से बर्बाद फसलों का देखा हाल

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत की ब्लॉक प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा ने ग्राम मैदना, देवीपुरा और कल्याणपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बारिश से बर्बाद फसलों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। किसानों ने अत्यधिक वर्षा के कारण हुए फसल नुकसान के बारे में जानकारी दी।

Pilibhit News: मरौरी की ब्लॉक प्रशासक सभ्यता ने बारिश से बर्बाद फसलों का देखा हाल

Pilibhit News: पीलीभीत। मरौरी क्षेत्र की ब्लॉक प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मैदना, देवीपुरा एवं कल्याणपुर नौगवां सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बैठक ब्लाक प्रशासक ने बारिश से बर्बाद फसलों के बारे में बातचीत की। नुकसान हुई फसलों के सर्वे कराने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा को बताया कि लगातार हो रही अधिक वर्षा के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित फसलों का जायजा लिया और किसानों से जानकारी ली।

इस मौके पर धर्मपाल, तेजराम, सोहनलाल, खूबचंद और शांति स्वरूप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: मरौरी की ब्लॉक प्रशासक सभ्यता ने बारिश से बर्बाद फसलों का देखा हाल