Pilibhit News: भाकियू टिकैत ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ उठाई आवाज

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News: राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर की निष्पक्ष जांच की मांगभाकियू टिकैत ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ उठाई आवाजभाकियू टिकैत ने मतदाता सूची म

Pilibhit News: भाकियू टिकैत ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ उठाई आवाज

Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने की आशंकाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई। संगठन ने राष्ट्रपति के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रखने की मांग की।यूनियन ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार प्रत्येक पात्र नागरिक की आवाज है। मतदाता सूची को शुद्ध करने की प्रक्रिया में यदि किसी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से हटाया जाता है, तो यह उसके लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए गंभीर विषय है। किसी भी नागरिक को बिना उचित सूचना, सत्यापन और सुनवाई का अवसर दिए मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

ज्ञापन में मांग की गई कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, गलत तरीके से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़े जाएं तथा नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रभावित नागरिकों को शिकायत एवं अपील का उचित अवसर प्रदान किया जाए। यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेकर आवश्यक जांच एवं सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी समेत प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा, गुरजीत सिंह, विर्क मॉडल, धर्मेंद्र सिंह चौहान, प्यारेलाल वर्मा, मुन्ना गौतम, आमिर, नरेश वर्मा, डॉ. नसीम कादरी, दशरथ ठाकु आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: भाकियू टिकैत ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ उठाई आवाज