कमल पार्क पर भाजपा सदस्यता अभियान का शिविर लगा
भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के आदेश पर लगातार दूसरे दिन भी नगर के कमल पार्क तिराहे पर भाजपा सदस्यता अभियान का कैंप लगाया...
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 13 Aug 2019 12:26 AM
ऐप पर पढ़ें
भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के आदेश पर लगातार दूसरे दिन भी नगर के कमल पार्क तिराहे पर भाजपा सदस्यता अभियान का कैंप लगाया गया।
भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने कैंप का उद्घाटन करते हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर उन्हें सदस्यता दिलाने का आह्वान किया। पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में भी बताया। इस मौके पर भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, प्रेम पटेल, विक्रम गंगवार, संतोष कुमार, रामेन्द्र गोस्वामी, बंटी गुप्ता, शिवदास अवस्थी, कुणाल अवस्थी, दिलीप मिश्रा, अतुल शर्मा, ऐवरन लाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।