Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsBJP Leader Manjeet Singh Advocates for Direct Air Service from Bareilly to Amritsar and Name Change of Airport
बरेली एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के नाम पर रखने की मांग

बरेली एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के नाम पर रखने की मांग

संक्षेप: Pilibhit News - भाजपा नेता मनजीत सिंह ने लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात की और बरेली एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के नाम पर रखने तथा बरेली से अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र में सिख समुदाय के लोगों को यात्रा में कठिनाई होती है।

Wed, 5 Nov 2025 01:40 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजीत सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने बरेली हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के नाम पर रखे जाने और बरेली से अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की मांग की। मनजीत सिंह ने बताया कि उप्र के तराई क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक जनपदों में सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं, जिनकी धार्मिक आस्था का केंद्र पंजाब के श्री दरबार साहिब अमृतसर है। उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र के सिख समाज के लोगों के पारिवारिक और सामाजिक रिश्ते पंजाब प्रांत के कई जनपदों से जुड़े हुए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि बरेली एयरपोर्ट से श्री अमृतसर साहिब के लिए कोई सीधी हवाई सेवा नहीं है, जिससे तराई क्षेत्र के सिख समाज को रेल या सड़क मार्ग से लंबी यात्रा करनी पड़ती है। इस दौरान भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सौंपा, जिसमें यह मांग की गई है कि बरेली हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के नाम पर किया जाए और बरेली से श्री अमृतसर साहिब के लिए हवाई सेवा शुरू की जाए। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आश्वासन दिया कि इस मांग पत्र को प्रधानमंत्री तक शीघ्र पहुंचाया जाएगा।