छोटी होगी नए भाजपा जिलाध्यक्ष की नई टीम

Mar 03, 2026 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - दो पदों का अस्तित्व समाप्त किया जाएगा नई कार्यकारिणी गठन मेंछोटी होगी नए भाजपा जिलाध्यक्ष की नई टीमछोटी होगी नए भाजपा जिलाध्यक्ष की नई टीमछोटी होगी नए

छोटी होगी नए भाजपा जिलाध्यक्ष की नई टीम

पीलीभीत। वरिष्ठ संवाददाता भाजपा के नए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की नई टीम गठित करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। पर्यक्षेक्षक ने पहुंच कर पहले कोर टीम के साथ बैठक की। इसके बाद अन्य प्रक्रिया को शुरू किया। इस बार जो नई टीम बनेगी वह पहले के मुकाबले छोटी होगी। अब तक 24 सदस्यीय भाजपा की जिला टीम में कटौती कर इसे 21 सदस्यीय बनाया जाएगा। महामंत्री और कार्यालय मंत्री का पद इस बार नहीं होगा। मेरठ क्षेत्रसे आए क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने आकर यहां जिला प्रभारी गुलशन आनंद और नए जिलाध्यक्ष से संक्षिप्त वार्ता की। इसके बाद सदर के अलावा अन्य क्षेत्रों के विधायको संग कोर टीम की बैठक में आवश्यक विचार मंथन किया गया।

इसके बाद भाजपा की टीम में शामिल होने को लेकर आए आवेदकों से मुलाकात की गई। सकड़ों की संख्या में आए लोगों से पर्यवेक्षक ने आवश्यक जानकारियां लेने के साथ ही कुछ अहम बिंदुओं पर सवाल जवाब कर मनोदशा को परखा। बताया गया है कि भाजपा की नई जिला टीम को पंद्रह मार्च तक तैयार करना है। हालांकि दस मार्च तक टीम को तैयार कर लेने के संकेत दिए गए हैं। इसके बारे में औपचारिक रूप से घोषणा बाद में होगी। 00 महामंत्री और कार्यालय मंत्री का पद नहीं होगा जानकारी के मुताबिक पूर्व में जिलाध्यक्ष रहे संजीव प्रताप सिंह के कार्यकाल में 24 सदस्यीय टीम जिले में कार्यरत रही। सभी से सामंजस्य बिठा कर बेहतर परिणाम सामने आए। अब जिला टीम में कटौती हो रही है। अब केवल 21 सदस्यीय टीम बनाई जा रही है। इसमें कार्यालय मंत्री का पद नहीं होगा। इस पद को कोषाध्यक्ष के तौर पर ही समाहित किया जा रहा है। इसके अलावा अब तक कार्यकारिणी में आठ जिला मंत्री, आठ उपाध्यक्ष और चार महामंत्री रहे हैं। इस बार केवल तीन महामंत्री कार्यकारिणी में रहेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पंद्रह मार्च से पूर्व नई जिला कार्यकारिणी वाली टीम का गठन कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।