स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण
Pilibhit News - पीलीभीत में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण के बाद रोड शो निकाला गया। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पार्टी नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय को नमन किया। डॉ. आस्था अग्रवाल ने संगठन की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

पीलीभीत। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद रोड शो निकाला गया। पार्टी पदाधाकारियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की। आयोजन का संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री ने किया। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि हमे गर्व होना चाहिए कि 1980 से शुरू हुआ। यह संगठन आज उस दौर में है। जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात भी करते हैं और भारत की तरफ आंख उठाकर देखने वालों से गन की बात भी करते हैं।
बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने पार्टी की स्थापना दिवस पर विचार रखे। पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, जिपं अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि हम में और अन्य दलों में फर्क सिर्फ इतना है कि हम किसी व्यक्ति विशेष की जय जय कार नहीं करते। हम मां भारती की सेवा करते हैं। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं विचारधारा है। ढोल नगाड़ों के साथ रोड शो का शहर में स्वागत किया गया। जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, महादेव गायन, मनोज गुप्ता, नमन राजपूत, लेखराज भारती, अतिंदर पाल सिंह, मान सिंह राठौर, आयुष मिश्रा, सत्यपाल वर्मा, रेनू राज, अमित कुशवाहा, ऋचा सिंह पटेल, सृष्टि गुप्ता, विकास वाल्मीकि, नागेन्द्र प्रताप, विकास पाल सिंह, अभिमन्यु गंगवार, अभिनीत पाण्डेय, महेश वर्मा, अभिषेक सिंह, भीम सिंह चौहान, शांति स्वरूप सोनकर, चेतन शर्मा, गीता मिश्रा, धर्मेंद्र लोधी, दिनेश पटेल, अमित अग्रवाल, सुषमा देवी, अक्लीम मालिक आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


