मंडल अध्यक्ष बनने पर राज्यमंत्री ने मिठाई खिलाई
Pilibhit News - पीलीभीत के प्रमोद कश्यप को भाजपा ने मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष ने गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार से मुलाकात की और शुभकामनाएं प्राप्त की। बरखेड़ा में प्यारेलाल कश्यप का...
अमरिया। पीलीभीत के प्रमोद कश्यप को भाजपा ने मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष ने पीलीभीत पहुंच कर गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार से मुलाकात की। राज्यमंत्री ने मुंह मीठा कराते हुए शुभकामनाएं दीं। बरखेड़ा में प्यारेलाल कश्यप का स्वागत
बरखेड़ा। भाजपा बरखेड़ा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप के पुनः मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। महामंत्री दीपक सोनकर, वीरेंद्र शर्मा, अमित गुप्ता, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुशवाह, अमित गंगवार, जिला समिति सदस्य अनुसूचित मोर्चा चंद्रपाल दिवाकर, अजय शर्मा, सूरज श्रीवास्तव, केशव तिवारी, युगल वर्मा, महेश श्रीवस्ताव, आदेश वाल्मीकि, आकाश श्रीवस्तव, वेद प्रकाश, प्रिंस सोनकर आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।