Pilibhit News: समझौता करने से इंकार पर मारपीट का आरोप
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: बीसलपुर के पकड़िया मंगली गांव की राजकुमारी ने आरोप लगाया कि पहले से दर्ज मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए गांव के तीन लोग उसके घर पहुंचे। उसके इनकार करने पर उन्होंने कथित तौर पर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से पीटा। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Pilibhit News: बीसलपुर। पकड़िया मंगली निवासी पीड़िता राजकुमारी पत्नी रतीराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने गांव के ही तीन आरोपियों के खिलाफ पहले से एक मुकदमा दर्ज करा रखा है। आरोप है कि कल शाम तीनों आरोपी उसके घर आए और मुकदमे में फैसला (समझौता) करने के लिए दबाव बनाने लगे। जब राजकुमारी ने फैसला करने से मना कर दिया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के श्रीपाल, आकाश व विकास के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर लिया है।


