बिलसंडा में चेयरमैन के रिश्तेदार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

बिलसंडा में गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने चेयरमैन के रिश्तेदार व्यापारी राकेश गुप्ता को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने के लिए टीमें लगाई हैं। घायल व्यापारी को बरेली ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

बिलसंडा में चेयरमैन के रिश्तेदार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बिलसंडा। नगर में दिनदहाड़े गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने चेयरमैन के रिश्तेदार व्यापारी को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद आसपास की दुकानें बंद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज लेते हुए आरोपियों को पकड़ने को टीमें लगाई हैं।

घटना का विवरण

टाउन एरिया चेयरमैन डीकेगुप्ता के ममेरे भाई राकेश गुप्ता उर्फ पप्पू की नगर में बमरोली तिराहे पर कपड़े की दुकान है। उनके पड़ोस में पंकज कटियार की साइकिल की दुकान है। पंकज की ढाई साल पहले शाहजहांपुर के रोजा के गांव मुकरमपुर से शादी हुई थी। पत्नी से विवाद के बाद दोनों अलग रहते हैं। पत्नी ने पति ससुरालियों पर दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज करा रखा है। पंकज का आरोप है कि कुछ दिनों से ससुराल पक्ष के लोग उसे फोन कराकर प्रताड़ित कर रहे हैं। एक सपा नेता का भी नाम लिया। आरोप है कि गुरुवार शाम पांच बजे तीन बाइक से कुछ बदमाश उसकी दुकान पर आए और पीटने लगे। तमंचे की बट और लोहे की रॉड से उसका सिर फोड़ दिया। फायर किया लेकिन सतर्कता से वो बच गया।

बीचबचाव की कोशिश

पड़ोसी व्यापारी राकेश ने मारपीट की घटना देखी तो बचाने के लिये दौड़े। बीचबचाव के दौरान ही बदमाशों ने तमंचे से राकेश के गोली मार दी। दिनदहाड़े गोली लगने के बाद राकेश जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर कुछ ही मिनट में एसओ सिद्धान्त शर्मा फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। घायल व्यापारी की हालत नाजुक होने के बाद चेयरमैन उन्हें बरेली ले गए हैं। जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई

मौके पर सीओ समेत भारी पुलिस बल तैनात है। गोली लगने से घायल युवक की बरेली के अस्पताल में मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- सुकीर्ति माधव, एसपी

नियमित प्रश्न

घटना कब हुई?
घटना गुरुवार को दिनदहाड़े हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।