ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

डॉक्टर ने साले को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बहनोई को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।...

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSun, 22 Jan 2023 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

पूरनपुर, संवाददाता। ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार साले बहनोई घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने साले को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बहनोई को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द निवासी शादाब ने अपनी बहन का निकाह हरदोई जनपद के गांव चठिया धनवार निवासी इरफान के साथ किया था। दो दिन पहले उसका बहनोई इरफान अपनी ससुराल में आया था। शनिवार को युवक अपने बहनोई को छोड़ने जा रहा था। जैसे ही दोनों बाइक से पूरनपुर बंडा हाईवे पर कसगंजा मोड़ के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दोनों गिर गये। जिससे ट्रैक्टर का पहिया शादाब के ऊपर से गुजरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 पुलिस दोनों घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां पर इलाज के दौरान शादाब की मौत हो गई। वहीं इरफान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे घुंघचाई थाना इंचार्ज ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसे को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए थे। इलाज के दौरान एक अस्पताल में मौत हुई है। वाहन को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें