ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतहाइवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो महिलाओं सहित तीन घायल

हाइवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो महिलाओं सहित तीन घायल

नैनीताल से शादी कर वापस लौट रहे एक युवक की बाइक हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक चालक की हालत गंभीर...

हाइवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो महिलाओं सहित तीन घायल
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 29 Apr 2019 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

नैनीताल से शादी कर वापस लौट रहे एक युवक की बाइक हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बंडा थाना क्षेत्र के गांव पोहकरपुर के रहने वाले जितेंद्र पुत्र बसंत लाल की रिश्तेदारी नैनीताल में हैं। गत दिनों वहां एक शादी कार्यक्रम था। जितेंद्र अपनी पत्नी सिंपल और छोटे भाई की पत्नी रिंकी देवी को लेकर बाइक से नैनीताल गए थे। कार्यक्रम निपटाने के बाद सभी बाइक से रविवार को वापस घर आ रहे थे। पूरनपुर के घुंघचाई चौराहे पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक जितेंद्र और उसकी पत्नी सिंपल और रिंकी देवी घायल हो गईं। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को दुर्घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। उसने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस दौरान बाइक चालक जितेंद्र की हालत में सुधार न होने पर उसे पीलीभीत रेफर कर दिया गया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें