ईको सेंसिटिव जोन का विरोध करेगा भाकपा माले
Pilibhit News - भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक में ईरान पर हमले की आलोचना की गईईको सेंसिटिव जोन का विरोध करेगा भाकपा मालेईको सेंसिटिव जोन का विरोध करेगा भाकपा मालेईको

पीलीभीत, संवाददाता। भाकपा माले की जिला कमेटी की वल्लभ नगर स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक में ईको सेंसिटिव जोन का विरोा करने का निर्णय लिया गया है। भाकपा माले के जिला सचिव देवाशीष राय ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा टाइगर रिजर्व की सीमा से दो किलोमीटर की दूरी तक पारिस्थिकी संवेदी जोन घोषित करने की योजना का भाकपा माले विरोध करेगी। इसके खिलाफ आंदोलन होगा। कहा कि जंगल के किनारे बसे लोग पहले से ही बाघों और जंगली जानवरों के हमलो से जान गवां रहे हैं। आरोप है कि वन विभाग के उत्पीड़न से परेशानी है।
किसानों-मजदूरों की रक्षा के बजाए जमीनों और गांवों को पारिस्थिकी संवेदी जोन के दायरे में लाकर जीवन असुरक्षित बनाया जा रहा है। बना रही है। बैठक में यूजीसी रेगुलेशन पर सरकार द्वारा दोहरा रुख अख्तियार करने की आलोचना की गई। यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में चल रहे आंदोलनों के दमन पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में इजरायल -अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस मौके पर जिला प्रभारी अफरोज आलम, देवीदयाल, नगीना, प्रह्लाद, रामभरोसे, शम्स विकास, किशन लाल, धर्मेंद्र पांडेय, सर्वेश, रामचन्द्र वर्मा, सईद आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


