28 ग्राम पंचायतों को सदर तहसील में शामिल करने का दिया प्रस्ताव

Oct 23, 2025 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर 28 ग्राम पंचायतों को सदर तहसील में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में विकास होगा। विधायक ने...

28 ग्राम पंचायतों को सदर तहसील में शामिल करने का दिया प्रस्ताव

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कुछ प्रस्ताव रखे। बरखेड़ा विधायक ने जन आकांक्षाओं से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पिछले समय में सदर तहसील की 28 ग्राम पंचायतें अमरिया तहसील में जोड़ दी गई थीं। इन्हें पुन: सदर तहसील में शामिल कराए जाने का आग्रह किया। साथ ही धनकुना क्षेत्र उपतहसील के निर्माण के लिए भी निवेदन किया गया। बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रस्ताव दिया। इसमें कहा गया कि सदर तहसील की 28 ग्राम पंचायत व एक नगर पंचायत गुलडिया भिंडारा को तहसील अमरिया से हटाया जाए।

इसे सदर तहसील में शामिल कराएं अथवा तहसील अमरिया की उप तहसील क्षेत्र के मध्य ग्राम पंचायत धनकुना अड्डे के समीप स्थापित किया जाए। विधायक ने प्रस्ताव में बताया कि 128 विस में जनहित में इस प्रस्ताव की कई बार मांग क्षेत्रीय लोग उठा चुके हैं। नगर पंचायत गुलडियां भिंडारा और 28 ग्राम पंचायतों को सदर तहसील में शामिल कराने के प्रस्ताव के पीछे तर्क देते हुए जन आकांक्षा को भी बरखेड़ा विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया। मुख्यमंत्री को बताया कि इससे टनकपुर बरेली हाईवे के पीलीभीत क्षेत्र में पड़ने वाले एरिया की तरक्की होगी और विकास होगा। प्रस्ताव को लेकर कई ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त पत्र व जन सुनवाई के दर्ज परेशानियों को भी लिखित रूप से मुख्यमंत्री को बताया। विधायक ने बताया कि इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री को दी गई जानकारियों के बाद सकारात्मक आश्वासन मिला है। इस मौके पर अमित कुमार सिसोदिया, पंकज मिश्रा मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;