ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतबापू, शास्त्री जयंती की रही धूम, अर्पित किए श्रद्धासुमन

बापू, शास्त्री जयंती की रही धूम, अर्पित किए श्रद्धासुमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मंगलवार को जिलेभर में धूम धाम से मनी। सरकारी कार्यालयों में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर झंडा फहराया गया। इस मौके पर...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मंगलवार को जिलेभर में धूम धाम से मनी। सरकारी कार्यालयों में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर झंडा फहराया गया। इस मौके पर...
1/ 2राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मंगलवार को जिलेभर में धूम धाम से मनी। सरकारी कार्यालयों में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर झंडा फहराया गया। इस मौके पर...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मंगलवार को जिलेभर में धूम धाम से मनी। सरकारी कार्यालयों में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर झंडा फहराया गया। इस मौके पर...
2/ 2राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मंगलवार को जिलेभर में धूम धाम से मनी। सरकारी कार्यालयों में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर झंडा फहराया गया। इस मौके पर...
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतWed, 03 Oct 2018 12:54 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मंगलवार को जिलेभर में धूम धाम से मनी। सरकारी कार्यालयों में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर झंडा फहराया गया। इस मौके पर स्वच्छता का भी संकल्प लिया गया। स्कूल कालेजों में भी दानों महापुरुषों की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गई।

छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर प्रभात फेरी निकाली और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।गांधी जी की 150 वीं जयंती और शास्त्री जी की 114 वीं जयंती मंगलवार को जिलेभर में मनाई गई। सरकारी कार्यालयों में भी इस दिवस के मौके पर अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित हुए और उन्होंने दोनों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर झंडा रोहण किया। कलेक्ट्रेट में डीएम ने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दोनों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद झंडा रोहण हुआ और सभी ने राष्ट्रगान गाया। स्कूली बच्चों ने यहां कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। पुलिस लाइन में एसपी बालेन्दु भूषण सिंह ने झंडा रोहण किया। सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डा.सीमा अग्रवाल ने एसीएमओ और कर्मचारियों के साथ झंडा फहराया। नगर पालिका कार्यालय, डीआईओएस, गन्ना कार्यालय, बीएसए कार्यालय, पोस्ट आफिस, बीएसएनएल आफिस, रेलवे स्टेशन, जीआरपी थाना, पीडब्ल्यूडी आफिस, बिजली विभाग कार्यालय सहित सभी कार्यालयों में गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर झंडा रोहण हुआ सभी जगह इस मौके पर स्वच्छता का भी संकल्प लिया गया।

स्कूल-कालेजों में रही जयंती की धूम : गांधी और शास्त्री जी की जयंती जिलेभर के स्कूल-कालेजों में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। जीजीआईसी में इस प्रिंसिपल बबीता रानी ने शिक्षिकाओं और छात्राओं के साथ दोनों के चित्रों के पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने झंडा रोहण किया और सभी ने राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर सभी ने मिलकार बापू का भजन गाया। ड्रमंड जीआईसी में सुबह 7.30 बजे छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद कालेज में प्रिंसिपल डीसी गंगवार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर दोनों महापुरुषों के जीवन पर विचार भी व्यक्त किए गए। जीआईसी न्यूरिया में भी प्रभात फेरी निकाली गई और प्रिंसिपल भगवान प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया। चिलावीपा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्वच्छता के साथ गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने रष्ट्रगान गाया और बापू के भजन भी गाए। वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कालेज में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेन्द्र और प्रिंसिपल ने गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। आरती महेन्द्र ने ध्वजारोहण किया। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रिंसिपल ने ध्वजारोहण किया। आभा सक्सेना ने बापू जी का भजन गाया। छात्राओं बापू पर झांकी प्रस्तुत की। ज्ञान प्रशांत मैमोरियल इंटर कालेज और हैप्पी चिल्ड्रन अकेडमी में भी गांधी जयंती मनाई गई। यहां प्रबंधक कांता शुक्ला ने झंडा फहराया। छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिव्यानंद इंटर कालेज में प्रबंधक रामऔतार गंगवार ने दोनों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर झंडा फहराया। एसएन इंटर कालेज में जयंती के मौके पर सुबह पहले छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली और लोगों का स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद कालेज में प्रिंसिपल इकबाल हसन खां ने ध्वजारोहण किया। यहां सभी ने मिलकर सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा गीत गाया। रोजी फ्लावर इंटर कालेज में प्रिंसिपल नूर मोहम्मद ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी और झंडा फहराया। इस मौके पर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। बृजवासी उमा विद्यालय में भी जयंती धूम धाम से मनाई गई। प्रबंधक केसी शर्मा ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल में भी प्रिंसिपल सोनिया गोस्वामी ने जयंती कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने झंडा फहराया और बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लार्ड कृष्णा स्कूल में प्रिंसिपल रोजी दीक्षित ने गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्प्रिंगडेल कालेज में दोनों महापुरुषों की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। यहां सबसे पहले स्वच्छता के लिए शिक्षकों ने बच्चों के साथ सफाई अभियान चलाया। इसके बाद निदेशिका सरोज जगोता, कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता, प्रिंसिपल प्रिया आनंद ने गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद ध्वजरोहण हुआ। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एलबीवीएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल में गांधी, शास्त्री जी की जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। यहां प्रिंसिपल रमेश चन्द्र सेमवाल ने दोनों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सभी को गांधी जी के स्वच्छता के विचार के बारे में बताया। लिटिल एंजिल्स स्कूल में गांधी और शास्त्री जी की जयंती को श्रमजीवी दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यहां मुख्य अतिथि विमला अग्रवाल, प्रिंसिपल अंजू सक्सेना, नीना मेहरोत्रा, राजीव शर्मा, दीपक सक्सेना, सौम्या सक्सेना आदि ने दोनों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संत राम सरस्वी शिशु मंदिर में प्रिंसिपल ओम प्रकाश दीक्षित ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने गांधी जी का भजन गाया, सांस्कृति कार्यक्रम किए। सिटी मांटेसरी स्कूल में भी गांधी, शास्त्री जयंती मनाई गई। यहां बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाली। बच्चों ने स्वच्छता का संकल्प भी लिया। लाल बहादुर शिक्षा निकेतन में भी जयंती मनाई गई। यहां द्वारिका प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेंट अली शिक्षा निकेतन में प्रिंसिपल गुलाम अली ने ध्वजारोहण किया। बच्चों को दोनों महापुरुषों के बारे में बताया गया।

डिग्री कालेजों में भी मनाई गई जयंती : पुष्प कालेज में भी गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। कालेज में ध्वजरोहण हुआ और स्वच्छता पर कार्यक्रम हुए। छात्राओं ने सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उपाधि महाविद्यालय में गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डा. सतेन्द्र्र नारायण ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें डा. विनय गुप्ता, डा. विनय गर्ग, डा. अंग्रेज सिंह, डा. मदन वर्मा, डा. विपिन नीरज, डा. मनोज गुप्ता, डा. संगीता द्विवेदी, डा. सतेंद्र आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य ने झाड़ू लगाकर कालेज में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। रामलुभाई साहनी महिला डिग्री कालेज में भी जयंती धूम धाम से मनाई गई। प्राचार्य डा. रेखा कुलश्रेष्ठ ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ध्वजोरोहण किया। यहां सभी ने गांधी जी का भजन रघुपति राघव राजा राम भजन गाया। डिवाइन कालेज में निदेशिका चारू धवन और चेयरमैन आरके धवन ने जयंती के मौके पर ध्वजारोहण किया और गांधी, शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। चौधरी निहाल सिंह डिग्री कालेज और इंटर कालेज में गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कालेज में स्वच्छता पर निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गई। इस मौके पर अध्यक्ष, प्रबंधक, प्रिंसिपल और सभी शिक्षक मौजूद रहे। हाफिज रहमत खां डिग्री कालेज में पूर्व मंत्री और ला कालेज के प्रबंधक हाजी रियाज अहमद ने ध्वजारोहण किया और गांधी जी, शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर कालेज में कार्यक्रम आयाजित हुए। इसमें सभी विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।

परिषदीय विद्यालयों में भी रही गांधी, शास्त्री जयंती की धूम : गांधी और शास्त्री जी की जयंती मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी धूम धाम से मनाई गई। प्राथमिक विद्यालय पिपरिया मंडन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। बच्चों ने इस मौके पर प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद इंचार्ज प्रधानाध्यापक सोनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया। सभी बच्चों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैंच में भी गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। यहां ग्राम प्रधान ने शिक्षकों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली। इंचार्ज प्रधानाध्यापक वैभव जैसवार सहित सभी शिक्षकों और हेड ब्वाय, हेड गर्ल ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। माडल स्कूल बकैनियां दीक्षित में भी जयंती मनाई गई। बच्चों ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। एसएमसी अध्यक्ष कामता प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सहायक अध्यापक लालाराम गंगवार ने गांधी और शास्त्री जी के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर एसएमसी उपाध्यक्ष प्यारी देवी तथा रसोईया धन देवी ने भजन प्रस्तुत किए गए। माडल स्कूल टाहपौटा में भी जयंती धूम धाम से मनाई गई। यहां संकुल प्रभारी अजय कुमार और प्रधानाध्यापक विभव सक्सेना के नेतृत्व में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। संकुल प्रभारी ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं ने भी मनाई जयंती : गांधी और शास्त्री जी की जयंती सामाजिक और राजीनीतिक संस्थाओं की ओर से भी मनाई गई। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से इस अवसर पर आवास विकास कालोनी में पौधरोपण किया गया। व्यापारियों ने कालोनी के आस-पास सफाई भी की। उप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने भी बापू और शास्त्री जी की जयंती मनाई। इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। महर्षि बाल्मीकि सेना की ओर से भी शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां में गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। जन शिक्षण संस्थान में भी जयंती मनाई गई। यहां संस्थान के निदेशक सलीम मियां ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता का महत्व बताया और लोगों से साफ सफाई रखने की अपील भी की।

जहानाबाद में भी मनी जयंती : पीलीभीत आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष ममता ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा. चंद्र कुमार, एसके नेशनल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक उबेद खान, श्रीराम एमएल आदर्श विद्यालय में प्रधानाचार्य चेतराम गंगवार, किसान सेवा सहकारी समिति पर अध्यक्ष नरेंद्र गंगवार, थाना परिसर में थाना प्रभारी, नगर क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल और प्राइमरी स्कूलों में भी गांधी जयंती मनाई गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें