Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsBank Employees Protest for 5-Day Banking Demand in Pilibhit
पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर किया कार्य बहिष्कार

पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर किया कार्य बहिष्कार

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में बैंक कर्मियों ने 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक एम्पलाइज यूनियन के नेतृत्व में कार्य ठप रहे और 12 करोड़ की क्लीयरिंग नहीं हो पाई। प्रदर्शन के चलते लोगों को बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के कारण ATM सेवाएं चालू रहीं।

Jan 28, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक एम्पलाइज यूनियन के आवाहन पर जिला मंत्री शैलेंद्र गुप्ता एवं उप जिला मंत्री शशि सुमन की अगुवाई में पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग के लिए एसबीआई मुख्य शाखा नौगवा चौराहे पर बैंक कर्मियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बैंकों में ताले लटके रहे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन की शुरुआत कर सुनगढ़ी चौराहे तक पैदल मार्च किया। पूर्ण रूप से कार्य ठप रहा। सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग को लागू करने के लिए प्रदर्शन किया गया। बैंक कर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार हमारी इस मांग को जल्दी पूर्ण नहीं करती है तो बहुत जल्द यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक एम्पलाइज यूनियन के आवाहन पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर भी जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैंक कर्मियों की हड़ताल की वजह से राष्ट्रीय और निजी बैंकों में ताले पड़े रहे। लोग अपने बैंकिंग कामकाज से आए, लेकिन उन्हें लौटना पड़ा। प्रदर्शन करने बालों में निशा पाल, निहारिका सिंह, वरुण गंगवार, महेश्वर, अंकित जौहरी, राहुल कश्यप, विजय पाल, सुजीत कुमार, बैंक इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष सौरभ गंगवार, गौरव आर्य, रामकुमार वर्मा, मनीष गंगवार, कुलदीप सिंह, वसीम, सचिन पांडे, योगेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह गंगवार, पिंकू सिंह, दीपक राणा, विनय कुशवाहा, हर्षित निगम, जावेद सिद्दीकी, अनुराग कोहली, नसीर अहमद, प्रशांत त्रिवेदी, शोभित, महेंद्र पाल, रमेश चंद्र, एवं अन्य साथी शामिल रहे। 12 करोड़ की क्लीयरिंग नहीं हो पाई बैंक कर्मियों की हड़ताल की वजह से जिले भर में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से ठप रही। इस कारण आज 12 करोड़ की क्लीयरिंग नहीं हो पाई। एक अरब रुपए के लेनदेन का नुकसान हुआ। हड़ताल की वजह से कामकाज शून्य रहा। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से खास दिक्कतें नहीं रहीं बैंकिंग हड़ताल की वजह से मुख्य और अन्य शाखों में ताले पड़े रहे तो दूसरी ओर बैंकों के एटीएम सेवाएं देते रहे। लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से धनराशि एटीएम के माध्यम से निकाली। ऑनलाइन व्यवस्था होने की वजह से लोगों को खास दिक्कतें नहीं हुई। अपना ट्रांजैक्शन ऑनलाइन करते रहे। सिर्फ पेंशन व अन्य कामकाज करने वाले लोगों को परेशानी जरूर हुई। रकम निकालने पहुंचीं तो बंद मिला बैंक मंगलवार को बैंक आफ इंडिया में खाते में जमा रकम को निकालने पहुंचीं तो बेबी को उस वक्त निराशा हाथ लगी और उनको पता चला कि बैंक की हड़ताल है। इससे वे परेशान हुई। बेबी ने बताया कि एटीएम कार्ड जारी नहीं कराया है। वे एटीएम चलाना नहीं जानतीं है। किसी को जरूर काम से पैसा देना था, पर अपनी रकम नहीं निकल पाने से असुविधा हुई। बैंक खुलेगा तब वे अपनी रकम निकालेंगी। पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य की मांग यूनाइटेड फोरम के द्वारा उठाई जा रही है। सभी बैंक संगठन समर्थन करते हैं। सभी बैंकों में पांच दिवसीय कार्य होना चाहिए। इस माँग को प्रयास जारी रहेंगे। -सौरभ गंगवार, अध्यक्ष,यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन पीलीभीत