गन्ना पीजी कॉलेज में बाल विवाह व दहेज उन्मूलन पर हुई गोष्ठी

Apr 08, 2026 04:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उठानेगन्ना पीजी कॉलेज में बाल विवाह व दहेज उन्मूलन पर हुई गोष्ठीगन्ना पीजी कॉलेज में बाल विव

गन्ना पीजी कॉलेज में बाल विवाह व दहेज उन्मूलन पर हुई गोष्ठी

पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण अभियान (फेज-5) के द्वितीय चरण के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि बाल विवाह और दहेज जैसी कुप्रथाएं समाज के समग्र विकास में बड़ी बाधा हैं। इनके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जागरूक नागरिक बनकर इन बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। डॉ. रेखा सिंह ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और उनका सर्वांगीण विकास बाधित होता है।

वहीं डॉ. अंशिका शर्मा ने दहेज प्रथा को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए कहा कि इसे खत्म करने के लिए सामाजिक सोच में बदलाव आवश्यक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।