महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत के लुधपुरा में महिला सशक्तिकरण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जेंडर स्पेशलिस्ट ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। महिलाओं को प्रगति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। बाल विवाह के दुष्परिणामों पर भी चर्चा हुई।

महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया

पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और डीएम के निर्देशन में हब फार वूमेन एंपावरमेंट की ओर से ग्राम पंचायत लुधपुरा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह व श्रीकान्त ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में महिला कल्याण विभाग मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य ,कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। पात्रों को योजनाओें का लाभ दिया जा रहा है। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,181,112,1076 एवं 1090 पर कर सहायता प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम ने सदस्यों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के लिए कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में बताया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सहायक व महिलाएं मौजूद रहीं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।