पराली प्रबंधन पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी
Pilibhit News - शासन प्रशासन पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है, लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोहरपुरा गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में एक व्यक्ति ने सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद...

पराली प्रबंधन को लेकर शासन प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। लगातार गांव से लेकर शहर तक गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों के इसके लाभ और हानि के बारे में भी बताया जा रहा है। पराली जलाने पर सरकार से मिलने वाली सुविधाओं से भी वंचित करने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग अभियान पर पलीता लगाकर इस प्रयास को खुली चुनौती दे रहे हैं। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव लोहरपुरा के मजरा अर्जुनपुर गांव के व्हाट्सएप ग्रुप पर पंचायत सहायक ने पराली प्रबंधन को लेकर लोगों को बताया। इस पर ग्रुप में जुड़े एक व्यक्ति ने सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। मिलने वाली सुविधाओं पर भी सवाल खड़े किए। मामले का स्क्रीनशॉट तहसील ग्रुप पर भेजा गया है। इसके बावजूद ग्रुप में जुड़े जिम्मेदारों ने कोई एक्शन नहीं लिया है। इसकी शिकायत तहसीलदार से भी की गई है। सरकार के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी से भाजपाइयों में भी रोष पनप रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठ रही है। एसडीएम देवेंद्र कुमार ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। तहसीलदार से जानकारी की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


