ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतविवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर तमंचा ताना

विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर तमंचा ताना

घर में विवाहिता को अकेला देखकर पड़ोसी गांव का युवक घुस गया। आरोप है कि रात में सोते वक्त विवहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर...

विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर तमंचा ताना
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतWed, 03 Feb 2021 03:09 AM
ऐप पर पढ़ें

बरखेड़ा। हिन्दुस्तान संवाद

घर में विवाहिता को अकेला देखकर पड़ोसी गांव का युवक घुस गया। आरोप है कि रात में सोते वक्त विवहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा तान दिया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के बर्रामउ गांव निवासी विवाहिता ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर बताया कि 31 जनवरी की रात वह घर में अकेली थी। रात साढ़े 12 बजे पड़ोस के गांव प्रतापडांडी निवासी गुड्डू पुत्र महेंद्र पाल घर में घुस आया। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने तमंचा तान दिया।

इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों को पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर बरखेड़ा वीरेश कुमार ने बताया कि विवेचना की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें