ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतआधीरात महिला को चारपाई पर बुरी नीयत से दबोचा

आधीरात महिला को चारपाई पर बुरी नीयत से दबोचा

पूरनपुर, संवाददाता। चारपाई पर सो रही महिला को बुरी नीयत से दबोचकर छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर...

आधीरात महिला को  चारपाई पर बुरी नीयत से दबोचा
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतFri, 02 Jun 2023 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

विरोध पर पीटा, परिजनों के पहुंचने पर आरोपी फरार

पूरनपुर, संवाददाता। चारपाई पर सो रही महिला को बुरी नीयत से दबोचकर छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। परिजनों के जागने पर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने 23 दिन बाद दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 8 मई को छप्पर पोश घर में अकेली सो रही थी। तभी गांव का पोशाकी लाल और राजेंद्र रात 1 बजे घर में घुस आया। इसके बाद चारपाई पर सो रही महिला को दबोचकर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर महिला के जेठ सहित गांव के कई लोग पहुंच गए थे। इस पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया महिला से छेड़छाड़ मामले में जांच की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें