पड़ोसी से मारपीट पर बीच बचाव करने गए युवक की पिटाई
Apr 06, 2026 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News - पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में मुनीश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 2 अप्रैल 2026 को नरेंद्र कुमार ने बलराम के घर में घुसकर गाली गलौच किया और मुनीश की ताई के साथ मारपीट की। जब मुनीश ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे भी मारा, जिसके कारण उसका कान कट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम धनकुनी निवासी मुनीश कुमार ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि दो अप्रैल 2026 को गांव का ही नरेंद्र कुमार बलराम नाम के व्यक्ति के घर में घुसकर गाली गलौच कर रहा था। वहां मौजूद उसकी ताई नारायण देवी के साथ आरोपी ने मारपीट की। जब उसने पड़ोसी होने के नाते विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली गलौच करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। उसका कान भी कट गया। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


