मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला तुलाराम निवासी नीरज रानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका पुत्र रितिक शनिवार रात घर से बाहर निकला, जहां आरोपियों ने गाली-गलौच करने के बाद मारपीट की। बचाने आई मां और बहू के साथ भी हिंसा हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल

पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला तुलाराम निवासी नीरज रानी पत्नी अभय कुमार सिंह ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका पुत्र रितिक शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाकर घर से बाहर निकला। रास्ते में राहुल राठौर,मोहनलाल राठौर बैठे हुए थे। आरोपी उसको देखकर गाली गलौच करने लगे। इस पर उसके पुत्र ने उसको बुलाया तो उसने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जिससे उसका पुत्र घायल हो गया। जब उसने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। उसकी बहू के साथ भी मारपीट की।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।