पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर पीटा
Pilibhit News - अमरिया के ग्राम बांसखेड़ा में मोहम्मद बारिश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 सितंबर को गांव के गुड्डू और अन्य लोगों ने उसकी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना तब हुई जब वह पीलीभीत मंडी जा रहा था।...

अमरिया। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा निवासी मोहम्मद बारिश पुत्र मुख्तियार अहमद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 20 दिन पूर्व गांव के ही बब्बू पुत्र मेहंदी हसन से उसकी कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कर दिया था। 15 सितंबर को सुबह साढ़े पांच बजे वह अपने घर से पीलीभीत मंडी जाने के लिए चार पहिया वाहन में बैठकर निकला। जैसे ही वह गांव के गुड्डू के घर के सामने पहुंचा। तभी गुड्डू,नूर हसन,अरमान और इब्ने हसन ने उसको साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी।
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बहुत दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




