हथौड़ी से हमला कर युवक को किया घायल

Apr 06, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत के जोशीटोला मोहल्ले में प्रदीप कुमार ने तीन अप्रैल को टोनी और उसके दो साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया। प्रदीप के विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की हथौड़ी और डंडों से उसकी पिटाई की। स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हथौड़ी से हमला कर युवक को किया घायल

पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशीटोला निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामौतार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहागया कि तीन अप्रैल को शाम मोहल्ले के टोनी पुत्र ब्रजपाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर लोहे की हथौडी और डंडों से मारपीट करना शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।