खेत पर चारा लेने जा रहे किसान को पीटकर किया घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

बीसलपुर के गांव पटनिया में चारा लेने जा रहे एक व्यक्ति को दो लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जयवीर और जगवीर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खेत पर चारा लेने जा रहे किसान को पीटकर किया घायल

बीसलपुर। गांव पटनिया में खेत से चारा लेने जा रहे रास्ते में रोककर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पटनिया निवासी सामन्दिर पुत्र बृजपाल गुर्जर जानवरों के लिये खेत पर साइकिल से चारा लेने जा रहा था। तभी गांव के दो लोगों ने उसे रोक लिया और गालियां देते हुये लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जयवीर व जगवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।