टीमों ने हाईवे पर की चेकिंग, सात वाहनों पर शिकंजा
Pilibhit News - पीलीभीत में एआरटीओ ने होली पर सुरक्षित परिवहन के लिए हाईवे पर चेकिंग की। तीन वाहनों को सीज किया गया और चार का चालान किया गया। चेकिंग में नियमों का उल्लंघन करने वाली बस को ब्लैक लिस्ट से हटाया गया। एआरटीओ ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। सभी को अधिकृत वाहनों में यात्रा करने की सलाह दी गई।

पीलीभीत। होली पर सुरक्षित परिवहन के लिए एआरटीओ ने हाईवे पर चेकिंग की। इसमें तीन वाहनों को सीज किया गया जबकि चार यात्री वाहनों का चालान कर दिया गया। साथ ही सभी हाईवे पर टीमों को लगाया गया है ताकि नियम और शर्ताों का उल्लंघन कर कोई वाहन न संचालित किया जाए । एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न मार्गों पर यात्री वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक ऐसी बस जो परिवहन विभाग के पोर्टल पर परमिट शर्तों का उल्लंघन करने के अभियोग में ब्लैक लिस्ट थी। मार्ग पर पाए जाने पर इसके विरुद्ध सीज की कार्रवाई की गई।
इसी के साथ एक मैक्सी कैब एवं एक ऑटो जिसमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर वाहन संचालन किया जा रहा था। इन दोनों वाहनों के विरुद्ध भी यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के अभियोग में सीज की कार्रवाई की गई। दो अन्य यात्री वाहन परमिट समाप्त होने की स्थिति में भी मार्ग पर संचालित होते पाए जाने एवं दो वाहन क्षमता से अधिक सवारियों का परिवहन करते पाए जाने पर इन चार वाहनों के विरुद्ध चालान किया गया। वाहनों के बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट, मार्गकर एवं फिटनेस इत्यादि प्रपत्र पूर्ण करा कर ही वाहन मार्ग पर संचालित करें। एआरटीओ द्वारा बताया गया कि सभी लोग अधिकृत वाहनों में यात्रा करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



