Pilibhit News: दृश्यकला एकल में स्वाति, नृत्य में जीजीआईसी की अलका ने बाजी मारी
Pilibhit News: पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में जनपदीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विविध प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया, जिसमें स्वाति मौर्य ने दृश्यकला एकल और अलका शर्मा ने नृत्य में जीत हासिल की। कार्यक्रम के अंतर्गत विजेताओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

Pilibhit News: पीलीभीत। वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में जनपदीय कला उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दृश्यकला एकल में स्वाति मौर्य और नृत्य में जीजीआईसी की अलका शर्मा ने जीत दर्ज की है। विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जनपद नोडल अधिकारी/राजकीय माध्यमिक विद्यालय आमडार की प्रधानाचार्य भारती दीक्षित और संयोजक वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य अजय चौहान के निर्देशन में जनपदीय कला उत्सव कराया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के साथ प्रतिभाग किया।
प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां
कला उत्सव के संगीत गायन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कालेज खमरिया पुल की लक्ष्मी, रेखा, शालिनी, संगीत वादन ताल वाद्य में राजकीय हाईस्कूल आमडार की नेहा देवी, नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कालेज पीलीभीत की अलका शर्मा, लोकनृत्य में वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज की सौम्या, हिमांशी, मानसी, सलोनी, नाटक में शेरपुर कलां स्कूल की अर्शी नाज, अदीबा, सराज हैदर, आलिया बी, दृश्य कला एकल में वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज की स्वाति मौर्य, दृश्यकला-त्रिआयामी मूर्तिकला में वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज की सुहानी, स्थानीय शिल्प खिलौने में वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज की नंदनी, ज्योति, पारंपरिक कहानी वाचन में मॉडल बालिका इंटर कालेज शेरपुर कलां की आफरीन आदि का चयन किया गया।
निर्णायकों और संचालन
प्रतियोगिता की निर्णायक सुखविंदर कौर, रसिका मिश्रा, पूनम अग्रवाल रही। संचालन नवनीत आचार्य ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय चौहान, रीतू सिंह, अनामिका, पूजा शर्मा, कामिनी राना, मंजू सिंह, प्रियंका सरन, उमाकांत, रेखा, पद्मा यादव समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


