पुणे में तैनात माधोटांडा के आर्मी जवान की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पुणे में तैनात माधोटांडा के आर्मी जवान की अचानक मौत हो गई। जानकारी लगने के बाद परिजनों का रोकर हाल बेहाल है। गांव पहुंचे शव का अफसरों की मौजूदगी में...

पुणे में तैनात माधोटांडा के आर्मी जवान की मौत

पुणे में तैनात माधोटांडा के आर्मी जवान की अचानक मौत हो गई। जानकारी लगने के बाद परिजनों का रोकर हाल बेहाल है। गांव पहुंचे शव का अफसरों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी साहब सिंह 38 वर्ष की 15 साल पहले आर्मी में तैनाती की हुई थी। पिछले कुछ समय से वह पुणे में तैनात था। सोमवार को हृदय गति रुक जाने से जवान मौत हो गई। मंगलवार को आर्मी कैंट से गांव पहुंचे शव को देख गांव में मातम छा गया। जानकारी लगने के बाद सीओ सुनील दत्त, कलीनगर के नायब तहसीलदार अक्षय यादव, माधोटांडा थाना प्रभारी वीरेश कुमार की मौजूदगी में सलामी देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक का 2012 में मनप्रीत कौर से विवाह हुआ था। जवान की अचानक मौत से परिजन काफी परेशान हैं।

Voice of UP

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।