115 करोड़ से भगा मोहम्मदगंज पुल के निर्माण को मिली मंजूरी
Pilibhit News - 28 करोड़ की धनराशि भी शासन ने जारी कर दी 115 करोड़ से भगा मोहम्मदगंज पुल के निर्माण को मिली मंजूरी115 करोड़ से भगा मोहम्मदगंज पुल के निर्माण को मिली म

पीलीभीत। जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। अलीगढ़ के अभियंताओं की सर्वे रिपोर्ट के बाद शासन ने अमरिया और पीलीभीत के बीच क्षतिग्रस्त पड़े भगामोहम्मदगंज पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। क्षतिग्रस्त पड़े पुल पर 115 करोड़ की लागत से काम होगा। इसे सेतु निगम और लोनिवि की तरफ से बनाया जाएगा। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मिली हरी झंड़ी के बीच इसके लिए 28 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है।उत्तराखंड से लगते हुए क्षेत्र अमरिया में देवहा नदी पर सपा सरकार में बना पुल कई साल पूर्व भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से इसे बनाने के लिए कई प्लान बने।
पर देवहा नदी में पानी की धार के कारण बार बार परेशानियां आती रहीं। कई बार लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना बना कर छह करोड़ की लागत से इसे सही कराने का प्रस्ताव भेजा था। पर इसमें कई बार खामियां आ गई। बार बार नदी का पाट चौड़ा होता गया। तब शासन ने तय किया कि अलीगढ़ के अभियंताओं की टीम से इसका वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाए। जिससे जब पुल बने तो यह सही से और गुणवत्ता के साथ बनाया जाए। इससे अमरिया आने में जहानाबाद होकर आने के बजाए कम समय और कम व्यय में लोगों का आना जाना होता था। पर बारिश और बाढ़ के कारण यह पुल काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा था।00अलीगढ़ के अभियंताओं ने किया था सर्वेपिछले दिनों अलीगढ़ मॉडल स्टडी पर 152.24 करोड़ से भगा मोहम्मदगंज पुल को बनाने के गए प्रस्ताव भेजा गया था। हिन्दुस्तान ने सात मार्च को जल्द खुशखबरी मिलने की बात को सुर्खियां बनाया था। अब शासन ने इस बात पर मुहर लगा दी है।00अब जल्द काम होगा शुरूशासन ने 11554.04 की धनराशि से इस क्षतिग्रस्त पुल को बनाने को हरी झंड़ी दे दी है। इसके लिए पहली ही किश्त के तौर पर 28 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। नए वित्तीय वर्ष के अंतर्गत यह बड़ा काम जिले की झोली में आया है। एक अरब पंद्रह करोड़ के इस खास प्रोजेक्ट से तहसील अमरिया से जिला मुख्यालय आने में अब जहानाबाद आए बिना लोगों को कम समय में पहुंचने की सुविधा मिल जाएगी।00यह गया था प्रस्ताव : फैक्ट फाइलअनुमानित लागत : 152.24 करोड़।अभी बना खड़ा है : कुल 181 मीटर।अभी और बनेगा : 335 मीटर।कुल धनराशि लोनिवि खर्च करेगा : 139.37 करोड़।कुल धनराशि सेतु निगम करेगा खर्च: 12.37 करोड़।00डगा समेत दो पुल पर 53 करोड़ से काम होगापर्यटन की दृष्टि से कलीनगर के डगा समेत दो पुलों को भी मंजूर किया गया है। यह दोनों पुल 53 करोड़ से बनेंगे। कलीनगर के डगा समेत सामानांतर पुल के अलावा बबुरा भदेनकंजा, मानपुर के पास बाक्स कलवर्ट व सुरक्षात्मक कार्य के लिए 72 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। मार्च के अंतिम दिन मंजूर हुए सभी प्रोजेक्ट को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह है।00सभी को सहूलियतें होंगीफोटो : 3 जितिन प्रसाद।पीलीभीत मझोला मार्ग से माधौपुर चौक, फरीदपुर अमखिड़िया डांग रिछा जहानाबाद मार्ग के किमी. पांच में सेतु पहुंच मार्ग किमी. छह में बैलेंसिंग आरसीसी बाक्स कल्वर्ट किमी. सात में क्षतिग्रस्त रपटा पहुंच मार्ग और सुरक्षित कार्यों के लिए अनुमोदन हो गया है। यह यहां बड़े आबादी क्षेत्र को लाभान्वित करता है। संसदीय क्षेत्र में कलीनगर के डगा पुल, पूरनपुर खटीमा मार्ग के सेतु की भी स्वीकृति मिली है। इससे पर्यटन बढ़ेगा। यह दोनों ही सेतु करीब 53 करोड़ से बनेंगे। क्षेत्र के लिए अनुमोदन करने के पर मुख्यमंत्री जी का आभार है।- जितिन प्रसाद, केंद्रीय राज्यमंत्री।-------------00उत्तराखंड भी नजदीक आ जाएगाफोटो : 4 संजय सिंह गंगवार, गन्ना राज्यमंत्रीभगा मोहम्मदगंज पुल सदरर क्षेत्र के लिए बहुत अहम था। इसकी मंजूरी मिलने से अब आवागमन सुगम होगा। साथ ही अमरिया होकर आगे उतराखंड तक आने जाने में लोगों को बहुत सुविधा हो जाएगी। शासन से इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए 28 करोड़ धनराशि जारी भी कर दी है। सबका साथ सबका विकास का विजन लेकर सरकार चल रही है।- संजय सिंह गंगवार, गन्ना राज्यमंत्री।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


