ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतअपना दल कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे

अपना दल कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे

अपना दल एस की बैठक में किसानों की समस्याएं उठाई गई। समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के विधान परिषद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशियां मनाई...

अपना दल कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 26 Apr 2018 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

अपना दल एस की बैठक में किसानों की समस्याएं उठाई गई। समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के विधान परिषद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशियां मनाई गई।

बीसलपुर में अपना दल एस की बैठक में किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान अभी तक न करने, किसानों के लिए कोई भी सुविधाएं न देने, गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का गेहूं न खरीदे जाने सहित कई समस्याएं उठाई गई। किसानों की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया गया साथ ही अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल के निर्विरोध चुने जाने पर पटाखे दागकर खुशियां मनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. सुभाष गंगवार ने कहा कि अपना दल किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौजवानों की लड़ाई लड़ता आ रहा है। किसानों को फसलों का बाजिव मूल्य नहीं मिल पा रहा है। गन्ने का बकाया भुगतान अभी तक नहीं किया गया। इसके कारण प्रशासन की गलत नीतियों के चलते किसान परेशान है। बैठक में सुनील पटेल, इंद्रपाल सिंह, चंद्रपाल, मुनेंद्रपाल, अनुज कुमार पटेल, वेदपाल सिंह, रंजीत सिंह, अमरपाल, राजीव कुमार, अशोक कुमार, देवेंद्र, सुरेशपाल गंगवार, कमलेश कुमार, जानकी प्रसाद, रामकिशन, मंगली प्रसाद, मदन मोहन, रामप्रकाश, संतोष कुमार, सियाराम, पुत्तू लाल वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें