दवा अभिकर्ताओं की वार्षिक बैठक संपन्न
एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया...

पीलीभीत। उप्र मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। आशीष को अध्यक्ष, राहुल गौरव दत्त सचिव, सुनील प्रजापति उपाध्यक्ष, दलजीत सिंह चंदी सह सचिव व हरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमन रावत, सूरज कश्यप, रवि कुमार, दीपक, सुमन, मनोज सक्सेना, शांतनु गुप्ता को नियुक्त को जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश कार्यकारिणी से प्रदेश उपाध्यक्ष एजी जौहरी व बरेली यूनिट के उपाध्यक्ष राहुल चक्रवर्ती भी पहुंचे। यूनिट के संरक्षक महेंद्र सिंह धामी समेत अन्य ने यहां बांसुरी देकर सम्मानित किया। संचालन पूर्व सचिव हितेश शुक्ला ने किया।
