Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsAnnual Celebration at Pandit Deendayal Upadhyay Government Model Inter College

राजकीय इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम
संक्षेप:
Pilibhit News - बिलसंडा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ। मुख्य अतिथि जगदेव सिंह और वीरेंद्र कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य विनय कुमार ने की, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
Feb 07, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
बिलसंडा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज मरौरी खास में वार्षिकोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पशु चिकित्साधिकारी जगदेव सिंह व राजकीय हाईस्कूल इलाबास सिमरा के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य विनय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। खेलकूद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




