बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर किया मंत्रमुग्ध

Mar 03, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - पीलीभीत के राजीव कालोनी में एलबीएस शिक्षा निकेतन का वार्षिक समारोह और रजत जयंती मनाया गया। मुख्य अतिथि सुरेश गंगवार ने बच्चों को सम्मानित किया और उनके उत्साह को बढ़ाया। कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं और समापन 'बन्दे मातरम' से हुआ। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर किया मंत्रमुग्ध

पीलीभीत। राजीव कालोनी में एलबीएस शिक्षा निकेतन में वार्षिक समारोह और स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह में बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री सुरेश गंगवार और विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष पीएल गंगवार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि सुरेश गंगवा ने कहा कि नौनिहाल हमारे कर्णधार हैं। नन्हे मुन्ने बच्चों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन बन्दे मातरम से हुआ। डायरेक्टर शिवांग गंगवार ने पिता दिवंगत सेवाराम गंगवार को स्मरण किया। संचालन दुर्गेश आर्य ने किया। इस मौके पर डॉ. नरेश गंगवार, रवींद्र सिंह गंगवार, आशीष कुमार जैसवार, प्रेम शंकर प्रजापति, सुभाष , तौफीक़, जीपी मौर्य , दयाराम, हितेश पांडेय, प्रताप सिंह कटियार, मैनेजिंग डायरेक्टर शिवांग गंगवार, उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह प्रधानाचार्य उमेश चन्द , अध्यापक राकेश पाठक, शिवम गंगवार, अध्यापिका मानसी जैसवार ,किरण वर्मा , प्रीति वर्मा ,आशा, प्रियंका प्रजापति, अनुराधा वर्मा, कोषाध्यक्ष सरोज कुमारी आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।