हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिलसंडा में हाईवे किया जाम

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में कपड़ा व्यापारी राकेश गुप्ता की हत्या के बाद परिजन और व्यापारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने बिलसंडा गोला हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाएंगे, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिलसंडा में हाईवे किया जाम

पीलीभीत। बिलसंडा में गुरुवार शाम को कपड़ा व्यापारी राकेश गुप्ता पप्पू की हत्या के बाद आक्रोशित परिजन और व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह बिलसंडा गोला हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने कहा, जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाएंगे वो लोग शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम सीओ ने परिजनों को आश्वस्त किया कि जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। शाम तीन बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोल दिया। वहीं देर रात डीएम ज्ञानेंद्र सिंह भी मौके पर परिजनों के बीच पहुंचे।।उनको निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।