उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्राचार्य ने किया सम्मानित
Pilibhit News - एनाटॉमी विभाग में एनाटॉमिकल रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्राचार्य ने किया सम्मानित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों क

पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के एनाटॉमी विभाग में शनिवार को एमबीबीएस छात्रों के लिए एनाटॉमिकल रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में एमबीबीएस बैच 2024 और 2025 के छात्रों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्राचार्य ने सम्मानित भी किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मानव शरीर रचना विज्ञान से जुड़े विभिन्न अंगों और प्रणालियों को रंगोली के माध्यम से रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता के साथ विषय की गहन समझ और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देना रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने विद्यार्थियों और एनाटॉमी विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियां छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रतियोगिता में बैच 2025 के छात्र-छात्राओं मयंक यादव, मोहम्मद मुंतज़ीर रेजा, मिमांसा त्यागी, मिशिका और मोहम्मद अल्तमश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो और पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. अरुण सिंह, डॉ. रमाकांत सागर, डॉ. शिखा सक्सेना, डॉ. दीपिका वर्मा, डॉ. शकील अहमद, डॉ. रूपल खरे और डॉ. प्रियंका भटनागर ने किया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और सहयोगी संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


