Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsAmbulance Service Shortage Causes Delay in Patient Care at Shivnagar Health Center
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस की सुविधा दिलाओ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस की सुविधा दिलाओ

संक्षेप:

Pilibhit News - लालपुर के कलीनगर तहसील क्षेत्र के शिवनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सेवा की कमी से ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को समय पर एंबुलेंस न मिलने से इलाज में देरी हो रही है, जिसके कारण कई बार उनकी हालत और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से एंबुलेंस सेवा बहाल करने की मांग की है।

Nov 24, 2025 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

लालपुर। कलीनगर तहसील क्षेत्र के शिवनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सेवा की कमी ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। केंद्र पर पहुंचने वाले मरीजों को इलाज के दौरान स्थिति गंभीर होने पर रेफर तो कर दिया जाता है। पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। समय पर एंबुलेंस न मिलने से कई बार मरीजों की हालत और भी गंभीर हो जाती है। हिन्दुस्तान संवाद में क्षेत्रीय लोगों ने अपनी बात को प्रमुखता से रखा। इसमें कहा कि शिवनगर पीएचसी पर रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाज के लिए पहुंचते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा सीमित होने के कारण गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल या सीएचसी रेफर किया जाता है। लेकिन पीएचसी पर स्थायी एंबुलेंस तैनात न होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों को बाहर से एंबुलेंस मंगानी पड़ती है। एंबुलेंस आने में अधिक समय लगने से मरीज के परिजन भी चिंता में पड़ जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता न होने से कई बार प्रसूता महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों, हृदय रोगी और बुजुर्ग मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। कुछ मामलों में परिजनों को मजबूरी में प्राइवेट वाहन किराए पर लेकर मरीज को अस्पताल तक ले जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि एंबुलेंस की मांग कई बार उच्च अधिकारियों से की गई है। अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी। कर्मचारियों का कहना है कि अगर पीएचसी पर एंबुलेंस तैनात हो जाए तो गंभीर मरीजों को तुरंत राहत मिल सकेगी और रेफर प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि शिवनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द से जल्द एंबुलेंस सेवा बहाल की जाए, ताकि मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके और अनावश्यक देरी से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।