पुरातन छात्र सम्मेलन समारोह में रखे गए विचार

Feb 16, 2026 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - पीलीभीत के एक होटल में सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। कई पूर्व छात्र उच्च पदों पर कार्यरत रहे हैं। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा और अन्य ने छात्रों की सफलता का जश्न मनाया और गुरुजनों को सम्मानित किया।

पुरातन छात्र सम्मेलन समारोह में रखे गए विचार

पीलीभीत। शहर के एक होटल में सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व छात्रों में कई एडीएम, तहसीलदार, डायरेक्टर, चिकित्सक इंजीनियर, राजनेता आदि पदों पर पहुंच चुके या सेवाएं दे चुके लोगों की मुलाकात हुई। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा, तोताराम, विशेश्वर दयाल रहे। इन अतिथियों ने कामयाबी की ओर कदम बढ़ा चुके छात्रों को साढ़े चार दशक पूर्व पढ़ाया था। पुरातन छात्रों ने गुरुजनों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र गंगवार बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश सिंह, रिटायर्ड मजिस्टेट एवं ज्योतिषाचार्य राज सिन्हा, रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी विनय पाठक, रिटायर्ड एडी राजीव किशोर, राजीव भल्ला, संजीव सक्सेना, रामप्रसाद, राजीव शर्मा, राजीव पांडेय, डॉ.आरजी दीक्षित, जय सिंह, राजेंद्र मिश्रा, दिनेश मिश्रा, शैलेंद्र गुप्ता आदि ने विचार रखे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।