रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट,युवक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में इरशाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 30 मार्च को रुपये के लेन-देन को लेकर रिजवान से विवाद हुआ। रिजवान ने गाली दी और मारपीट की, जिससे इरशाद घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट,युवक घायल

पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी इरशाद पुत्र महबूब अहमद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 30 मार्च को शाम साढ़े पांच बजे रुपये के लेनदेन को लेकर उसका कस्बा निवासी रिजवान से विवाद हो गया। रिजवान ने उसके साथ गालीगलौज की, जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने मारपीट करनी शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपी के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।