Pilibhit News: जलभराव से निजात दिलाने की मांग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पीलीभीतPilibhit News: बरखेड़ा के बहादुरपुर हुक्मी निवासी अजय कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि पुश्तैनी कोठी से नई सीसी रोड तक नाली मिट्टी से पाट दी गई है, जिससे बारिश का पानी भर जाता है और लोगों को आना-जाना मुश्किल हो रहा है।

Pilibhit News: बरखेड़ा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी निवासी अजय कुमार पुत्र इन्द्र विक्रम ब्रजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि पुश्तैनी कोठी से नई सीसी रोड नरेश कुमार की जगह तक पुरानी नाली अभी बनी हुई है। यहां नई नाली बना कर पैसा निकालने की नियत से नाली को मिट्टी से पाट दिया गया। इस कारण बरसात का पानी भरता है। इससे आने जाने में लोगों को असुविधा होती है। अगर बंद नाली को खुलवा दिया जाए तो होली तिराहे व आसपास जलभराव की दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


