ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतकृषि की नई तकनीक अपनाएं, अच्छी पैदावार पाएं

कृषि की नई तकनीक अपनाएं, अच्छी पैदावार पाएं

अटल सभागार में कृषि निवेश मेले में किसानों को खेती की नई तकनीकी के बारे में बताया गया। कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण कृषक जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान...

कृषि की नई तकनीक अपनाएं, अच्छी पैदावार पाएं
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSun, 17 Nov 2019 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

अटल सभागार में कृषि निवेश मेले में किसानों को खेती की नई तकनीकी के बारे में बताया गया। कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण कृषक जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।

कृषि वैज्ञानिक रीना सेठी ने कहाकि रबी फसल की बुबाई का समय नजदीक है। किसान भाई अच्छी फसल के लिए कृषि की नई तकनीकों का समझें। कृषि विधिकरण योजना के अंतर्गत खेती के साथ.साथ पशुपालन, मतस्य पालन, मधुमक्खी पालन के बारे में विस्तार से बताया गया। ब्लाक प्रमुख पति धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहाकि किसानों के लिए कृषि विभाग की योजनाएं बेहद उपयोगी है। वैज्ञानिक डा. एसएसढाका ने गेहूं की बुबाई से पहले बीज शोधन, भूमिशोधन के बारे में बताया। डा. एनपी त्रिपाठी ने दलहन व तिलहन फसलों को बढ़ावा देने की बात कही। भूमि संरक्षण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी पीकेद्विवेदी ने जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट के बारे में बताया। सभागार के बाहर ही परिसर में कृषि विभाग के विभिन्न उत्पादों के तमाम स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें