अग्नि पीड़ितों को प्रशासन ने अनुदान बांटा
आगजनी से बेघर हुए परिवारों को तहसील प्रशासन ने कंबल वितरण किए और अनुदान दिया। इसे पाकर पीड़ित परिवारों ने राहत की सांस ली...
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 14 May 2018 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें
आगजनी से बेघर हुए परिवारों को तहसील प्रशासन ने कंबल वितरण किए और अनुदान दिया। इसे पाकर पीड़ित परिवारों ने राहत की सांस ली है। थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमावर्ती गांव सिंघाडा उर्फ टाटरगंज में कुछ दिन पूर्व बगीचा सिंह, गुरदीप सिंह समेत कई घरों में आगजनी की घटना से पूरा सामान जल गया था। घटना के बाद लेखपाल ने मौका-मुआयना कर रिपोर्ट भेजी। पूरनपुर तहसील प्रशासन ने अग्नि पीड़ित परिवारों को अनुदान की राशि खाते में भेजी और कंबल भिजवाए। राजप्रीत सिंह ने पीड़ितों को कंबल वितरण किए।