तेजाब फेंकने की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर पत्थर फेंककर तोड़ा शीशा
Pilibhit News - पीलीभीत के देशनगर मोहल्ले में एक युवक ने अपने पिता पर तेजाब फेंकने की कोशिश की। जब पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, तो आरोपी ने उस पर पत्थर फेंके, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीलीभीत। शहर के देशनगर मोहल्ले में पिता पर तेजाब फेंकने की सूचना पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी पर आरोपी युवक ने पत्थर फेंके। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यूपी डायल-112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर निवासी प्यारेलाल ने अपने पिता को कमरे में बंदकर उन पर तेजाब फेंक दिया है। सूचना मिलने पर पीआरवी 2053 की टीम मौके पर पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था।
सड़क पर प्यारेलाल की मां जमुना देवी खड़ी हुई थी।पुलिस की मौजूदगी में पीड़िता जमुना देवी ताला तुड़वा रही थीं। इसी दौरान आरोपी प्यारेलाल वहां पहुंच गया और पीआरवी वाहन पर पत्थर फेंककर मार दिया। पथराव में वाहन के पीछे और ड्राइवर साइड के तीन शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घर के अंदर जांच करने पर जमुना देवी के पति सुरक्षित मिले। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने पिता के ऊपर ज्वनलशील पदार्थ फेंक दिया था। हालांकि उसकी क्षमता काफी कम थी। इस मामले में पीआरवी पर तैनात कर्मचारी कमाल शाह की तहरीर पर आरोपी प्यारेलाल पुत्र भूपसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


