ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतअब परिषदीय स्कूलों में मासिक पाठ्यक्रम से होगी पढ़ाई

अब परिषदीय स्कूलों में मासिक पाठ्यक्रम से होगी पढ़ाई

अब परिषदीय स्कूलों में विषयों की मासिक पाठ्यक्रम से पढ़ाई होगी। इसके लिए शासन से शैक्षिक कलेंडर जारी हुआ है। इसमें पाठ्यक्रम का मािसक विभाजन किया गया है। शैक्षिक कलेंडर के अनुसार ही स्कूलों में बच्चों...

अब परिषदीय स्कूलों में मासिक पाठ्यक्रम से होगी पढ़ाई
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 09 Jul 2019 01:29 AM
ऐप पर पढ़ें

अब परिषदीय स्कूलों में विषयों की मासिक पाठ्यक्रम से पढ़ाई होगी। इसके लिए शासन से शैक्षिक कलेंडर जारी हुआ है। इसमें पाठ्यक्रम का मािसक विभाजन किया गया है। शैक्षिक कलेंडर के अनुसार ही स्कूलों में बच्चों को विषय पढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस कलेंडर को सभी परिषदीय स्कूलों में उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी बीईओ को दी गई है। माना जा रहा है कि मासिक पाठ्यक्रम से पढ़ाई कराने पर बच्चों की विषयवार शिक्षा मजबूत होगी। बीईओ ने बीआरसी क्षेत्र के स्कूलों में शैक्षिक कलेंडर उपलब्ध कराने शुरू कर दिए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता मजबूत करने को शासन से कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक इन स्कूलों में प्रत्येक विषय को रोजाना घंटावार पढ़ाया जाता है। कहा जाए तो 30 मिनट के एक पीरियड में एक विषय की पढ़ाई होती है। इसके लिए शिक्षक टाइम टेबिल तैयार कर लेते हैं। बताते हैं कि स्कूलों में घंटावार पढ़ाई होने से बच्चों को विषय के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाती थी। अधिकांश स्कूलों में पूरा कोर्स भी नहीं हो पाता था। छात्र कई विषयों की पुस्तकों से अनजान रह जाते थे। इस बार शासन स्तर से मासिक पाठ्यक्रम से पढ़ाई कराने का निर्देश जारी किया गया है। इसके लिए मासिक पाठ्यक्रम को विभाजित कर शैक्षिक कलेंडर जारी किया गया है। इसमें अप्रैल से मार्च तक कक्षा एक से आठ तक के सभी विषयों का हवाला दिया गया है। किस माह में कौन से विषय का कौन सा पाठ पढ़ाया जाना है इसके बारे में उल्लेख किया गया है। बतादें कि शैक्षिक कलेंडर को तीन खंडों में बांटा गया है। इसमें खंड क में कक्षा एक से पांच और खंड ख में कक्षा छह से आठ तक के विषय दिए गए हैं। खंड ग में लगभग दस निर्देशों का उल्लेख किया गया है। शैक्षिक कलेंडर से पढ़ाई होने पर छात्रों की विषयवार शिक्षा मजबूत होने की बात कही जा रही है।

इस बार परिषदीय स्कूलों के लिए शैक्षिक कलेंडडर जारी किया गया है। इसमें पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन है। किस माह में कौन कौन विषयों का कौन का पाठ पढ़ाया जाना है इसके बारे में उल्लेख किया गया है। शैक्षिक कलेंडर बीआरसी क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूलों में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी के अनुसार पढ़ाई कराई जाएगी।

सुरेश पालबीईओ, पूरनपुर

छात्रों को दी जाए दैनिक समाचार की जानकारी

शैक्षिक कलेंडर के खंड ग में स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह रोजाना बच्चों को प्रमुख समाचार के बारे में बताएं। साथ ही इनता ध्यान रखे कि उन समाचारों से बच्चों पर कोई नकरात्मक प्रभाव न पड़े। इसके अलावा रोजाना प्रार्थना सभा में किसी महापुरुष की जीवनी के कोई प्रेरक प्रसंग से बच्चों को अवगत कराएं। प्रार्थना सभा के अंत में पीटी और सप्ताह में एक दिन योगाभ्यास कराए जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें