मेडिकल कॉलेज में आज होगा शैक्षणिक कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आज सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल होंगे। विषयों में आधुनिक प्रयोगशाला तकनीक, बायोमार्कर, लाइफस्टाइल रोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं।

मेडिकल कॉलेज में आज होगा शैक्षणिक कार्यक्रम

पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आज शैक्षणिक एवं अकादमिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मेडिकल कॉलेज परिसर बिठौरा कलां में होगा। इसमें देशभर के चिकित्सा संसाधनों से विशेषज्ञ आ रहे हैं। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के प्राध्यापक और संकाय सदस्य भाग लेंगे। इस दौरान आधुनिक प्रयोगशाला तकनीक, बायोमार्कर, लाइफस्टाइल रोग, क्वालिटी एश्योरेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डायग्नोस्टिक्स, एबीजी एवं इलेक्ट्रोलाइट्स की क्लीनिकल व्याख्या जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, होमी भाभा कैंसर संस्थान समेत कई प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ और फैकल्टी सदस्य शामिल होंगे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।