शस्त्रों के बल पर नकदी लूटकर नाबालिक को किया निर्वस्त्र
शास्त्रों के बल पर आरोपी ने साथियों के साथ घर में घुसकर एक लाख की नकदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों की पिटाई लगाकर नाबालिक से छेड़छाड़...

पूरनपुर। हिन्दुस्तान संवाद
शास्त्रों के बल पर आरोपी ने साथियों के साथ घर में घुसकर एक लाख की नकदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों की पिटाई लगाकर नाबालिक से छेड़छाड़ कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की ननद ने अपनी पुत्री की शादी के लिए एक लाख रुपए उधार मांगे थे।
इस पर महिला का पति 13 नवंबर को बैंक से एक लाख रुपये निकालकर लाया था। 22 नवंबर को महिला का पति मंडी में क्रय केंद्र में धान तुलवाने गया था। महिला और उसकी नाबालिग पुत्री और पुत्र घर पर ही थे। आरोप है गांव के ही भारत सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ तमंचा और कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर संदूक में रखी एक लाख की नगदी लूट ली। विरोध करने पर परिजनों की पिटाई लगा दी। इसके बाद आरोपी ने 14 साल की किशोरी से छेड़छाड़ कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों का आने पर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
कोतवाली पुलिस शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भरत सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
