Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit News79th Independence Day Celebrated in Bisalpur with Flag Hoisting and Tributes
व्यापारियों ने शहीदों को किया नमन

व्यापारियों ने शहीदों को किया नमन

संक्षेप: Pilibhit News - बीसलपुर में आजादी की 79वीं वर्षगांठ मनाई गई, जहां कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बलिदानियों के...

Mon, 18 Aug 2025 02:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

बीसलपुर। बीसलपुर में आजादी की 79वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने ध्वजारोहण कर देश की आजादी में शहीद हुए बलिदानियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। संबोधित में कहा कि आज जो हमे आजादी मिली है। बलिदानियों के त्याग से सीख लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र अग्र्रवाल, मनोज गोयल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। उधर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी एवं देश की आजादी के महानायकों को याद किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर क्लब की कई महिलाएं मौजूद रहीं। छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज जोगीठेर में प्रबंधक ओमप्रकाश गंगवार, कुंवर झनकार सिंह इंटर कालेज बरसिया में प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, आरबीएल पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर अंकुर गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। बरखेड़ा। बरखेड़ा में बजाज हिंदुस्थान शुगर में यूनिट हेड जितेंद्र सिंह जादौन ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बलिदानियों को याद किया गया। मिल के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी तिरंगे को नमन किया।